बिलासपुर
जिला परिषद वार्ड नंबर 12 से आजाद उम्मीदवार सतदेव शर्मा ने रविवार को छडोल पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
सतदेव शर्मा ने लोगों को अपने चुनाव चिन्ह “ढोल” के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उन्हें एक बार सेवा का अवसर प्रदान करे। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से रखी जाने वाली हर समस्या के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उनके समर्थक और पंचायत के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।