बिलासपुर
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिला परिषद वार्ड जांगला से निर्दलीय प्रत्याशी देवांश चंदेल ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एसडीएम कार्यालय झंडूता पहुंचकर अपना चुनाव चिन्ह प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात की और समर्थन मांगा।
देवांश चंदेल इन दिनों घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क कर रहे हैं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। क्षेत्र में वह एक समाजसेवी के रूप में भी सक्रिय रहे हैं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और समर्थन उन्हें लगातार मिल रहा है। इसी के चलते वह गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
देवांश चंदेल लंबे समय से सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और आम लोगों के बीच लगातार मौजूद रहकर उनका विश्वास जीतने का प्रयास कर रहे हैं।