बिलासपुर
जिला परिषद चुनाव को लेकर बरमाना वार्ड-12 में चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। वार्ड से प्रत्याशी दीप चंद गौतम इन दिनों क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का भी उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।
दीप चंद गौतम ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उन्हें लगातार उत्साह मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, युवाओं के लिए सुविधाएं तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर नोट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जिला परिषद में सेवा करने का अवसर देती है तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे।
दीप चंद गौतम ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जो प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि लोग क्षेत्र में विकास और बदलाव चाहते हैं।