महिला आरक्षण पर विधायक कटवाल का विपक्ष पर हमला, बताया ‘महिला विरोधी सोच’


बिलासपुर

बिलासपुर के विधायक जीत राम कटवाल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की मानसिकता आज भी परिवारवाद और केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित है, जबकि केंद्र सरकार देश की आधी आबादी को सशक्त करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है।
कटवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक पर भी विपक्ष ने सकारात्मक सहयोग देने के बजाय विरोध की राजनीति को प्राथमिकता दी। उनके अनुसार लोकसभा में परिसीमन का मुद्दा उठाकर इस विधेयक का विरोध करना कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिसीमन की संवैधानिक प्रक्रिया वर्ष 2026 के लिए पहले से निर्धारित है, जिसकी व्यवस्था पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय ही की गई थी।
विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पहले भी कई राष्ट्रीय महत्व के फैसलों का विरोध किया है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक कानून, वस्तु एवं सेवा कर (GST), आयुष्मान भारत योजना, सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों का उदाहरण देते हुए कहा कि हर बड़े फैसले पर विपक्ष ने या तो विरोध किया या सबूत मांगकर सेना और सरकार का मनोबल गिराने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी विपक्ष की वही नकारात्मक राजनीति सामने आई है, जिसे देश की जनता देख रही है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
कटवाल ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

नारी शक्ति वंदन केवल बिल नहीं, BJP की विचारधारा का मूल—मोदी सरकार ने बदली महिलाओं की तकदीर : डॉ जितेंद्र सिंह

50 साल तक टालती रही कांग्रेस, मोदी सरकार ने दिया 33% आरक्षण का रास्ता : डॉ जितेंद्र सिंह  “‘ लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कहने वाली प...