बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदर्श और दिनेश, दोनों निवासी बहना जट्टा, के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीम ने घुमारवीं उपमंडल के भगेड़ क्षेत्र में एक गाड़ी की तलाशी के दौरान 307.8 ग्राम चरस बरामद की। बताया जा रहा है कि आरोपी आदर्श पहले भी नशे की तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है और काफी समय से पुलिस की रडार पर था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों से 307.8 ग्राम चरस बरामद की गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।