घुमारवीं
बिलासपुर की विशेष डिटेक्शन टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 56 ग्राम चरस (कैनाबिस) बरामद की है। यह बरामदगी फोरलेन पर गए नाके के दौरान हुई, जब टीम ने एक संदिग्ध कार को रोका।
जानकारी के अनुसार, टीम ने पीबी23वी9063 (मारुति अर्टिगा) नंबर की कार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भारी मात्रा में चरस बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:
1. रमन पुत्र श्री यशपाल, निवासी मकान नंबर 1704/2बी, गली नंबर 02, फतेहगढ़, लुधियाना, पंजाब, उम्र 35 वर्ष।
2. अमित कुमार पुत्र श्री सतीश कुमार, निवासी मकान नंबर ई-10/8953, गली नंबर 12, आज़ाद नगर, लुधियाना, पंजाब, उम्र 37 वर्ष।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी मदन धीमान ने पुष्टि की है कि इस मामले में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।