बिलासपुर
बन हमारे जीवन का आधार है और वनों के बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं है शांति सेवा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ धीमान ने कहा है की अगर बन ना हो तो व्यक्ति अपना जीवन जी नहीं सकता क्योंकि वनों से ही हमें स्वच्छ वायु मिलती है और स्वच्छ वायु हमारे स्वास्थ्य के लिए बड़ी लाभदायक होती है वैसे तो सभी पौधे मनुष्य जीवन के लिए लाभकारी हैं परंतु चीड़ के पौधों का विशेष महत्व है ।
चीड़ के पौधों की हवा स्वास्थ्य के लिए और विशेष कर बीमार लोगों के लिए बहुत ही गुणकारी है बन हमारे लिए अमूल्य संपदा है वनों से जलाने की लकड़ी इमारती लकड़ी अनेक प्रकार की जड़ी बूटियां करोड़ों रुपए की वन संपदा तथा लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। परंतु कुछ स्वार्थी लोग घास के लिए तथा तुच्छ स्वार्थ के लिए जंगलों में आग लगाकर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं अगर वन नहीं रहेंगे । तो हमारा भविष्य भी संकट में हो जाएगा वन वर्षा लाने में सहायक होते हैं।
जहां वन नहीं होते हैं वहां के भूमि रेगिस्तान बन जाती है अमर नाथधीमान लोगों को वनों के बारे में जागरुक करते हुए कहा कि हमें वनों के महत्व को समझते हुए वनों की सुरक्षा करनी चाहिए तथा हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन एवं शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने चाहिए वन लगाकर करो परोपकार बन है धरती का श्रृंगार और साथ ही उन्होंने कहा कि अब घर गर्मी का मौसम आ रहा है।
हमें वनों को आग से बचाना है और हर व्यक्ति को इसमें अपना सहयोग देकर अमूल्य संपदा को बचाना चाहिए तथा वन विभाग और सरकार को भी समय रहते वनों की सुरक्षा हेतु उचित कदम उठाने चाहिए।