जिला बिलासपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन

Image
बिलासपुर। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनवरी 2026 के दौरान जिला बिलासपुर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) श्री राजेश कौशल द्वारा किया गया। अभियान के अंतर्गत छात्रों, वाहन चालकों, आम नागरिकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। इसी क्रम में आरटीओ श्री राजेश कौशल द्वारा एम्स बिलासपुर में प्रशिक्षु डॉक्टरों से संवाद किया गया, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के कारणों, उनके दुष्प्रभावों तथा रोकथाम के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही 7 दिनों तक की निशुल्क इलाज सुविधा के बारे में भी अवगत कराया गया। इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 50 हजार रुपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षु डॉक्टरों से अपील की गई कि वे इस सुविधा की जानकारी सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों एवं उनके परिजनों को दें, ...

मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं में बन रहे स्किल डिवेलपमेंट सैंटर का किया निरीक्षण



बिलासपुर 
तकनीकी शिक्षा एवं आवास मंत्री राजेश धर्मानी ने वीरवार को घुमारवीं में निर्माणाधीन स्किल डिवेलपमेंट सैंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

5 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बन रहा है सैंटर
मंत्री ने बताया कि इस स्किल डिवेलपमेंट सैंटर की कुल लागत लगभग पांच करोड़ सत्तर लाख रुपए है और इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। 
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और इसे वर्ष 2025 के अंत तक पूर्ण किया जाए।

भवन के डिजाइन और सुविधाओं पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने भवन के डिजाइन और सुविधाओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह सैंटर नवीनतम तकनीकी उपकरणों और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जा सके। मंत्री ने निर्माण कार्य की समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण
मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि यह स्किल डिवेलपमेंट सैंटर क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ प्रदान करेगा। इससे उन्हें न केवल तकनीकी कौशल प्राप्त होगा, बल्कि स्वरोजगार और उद्योगों में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके करियर को नई दिशा देना है।

हिमुडा के अधिकारी भी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान हिमुडा की ओर से सुरेंद्र विशिष्ट भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी और यह सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि युवाओं को समय पर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 298.67 ग्राम चरस बरामद, एक भारतीय और एक विदेशी तस्कर गिरफ्तार

पुरानी सड़क गम्बरौला पुल के पास नाके के दौरान 7.21 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम