सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत से बिलासपुर में भी जश्न का माहौल है।

बिलासपुर 

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत से बिलासपुर में भी जश्न का माहौल है। इस जीत से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में पार्टी कार्यकर्ता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

 शनिवार को बरमाणा में सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल और चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों से जीत का जश्न मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। उन्होंने इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है।

 पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम झूठे वादे और नौटंकी करके दिल्ली की जनता को लंबे समय तक गुमराह करती रही। ईमानदारी का चोला पहनकर ‘आम आदमी पार्टी’ की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त रही। घोटालों के चलते केजरीवाल समेत कई मंत्रियों को जेल की हवा तक खानी पड़ी। इस बार भी केजरीवाल एंड कंपनी ने लोगों को गुमराह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।

 अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन समेत कई बड़े नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों व योजनाओं तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र पर काम करने वाली भाजपा पर अपने विश्वास की मुहर लगाई है।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली की जीत उनके गृह जिला के लिए भी बेहद खास है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई अन्य राज्यों के साथ ही हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत हासिल की थी। जीत के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब भाजपा ने दिल्ली भी जीत ली है। 

इसके लिए जेपी नड्डा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता और दिल्ली की जनता बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी स्वदेश ठाकुर, चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सदर बीडीसी अध्यक्ष सीता धीमान व बरमाणा पंचायत प्रधान अवदेश भारद्वाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज