सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

भाजपा की प्रचंड जीत पर संगठनात्मक जिला बिलासपुर में भव्य जश्न


बिलासपुर 

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली चुनावों में मिली प्रचंड और ऐतिहासिक जीत पर आज संगठनात्मक जिला बिलासपुर क़े मण्डल श्री नैना देवी जी लोअर क़े कार्यालय स्वारघाट मे भव्य उत्सव मनाया गया।

 इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। विजय उत्सव की शुरुआत मण्डल कार्यालय प्रांगण में हुई, जहां जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण लाल चंदेल जी की अध्यक्षता में ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, जमकर आतिशबाजी की, और भारत माता की जय, वंदे मातरम् तथा भाजपा के जयघोषों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इसके बाद एक विजय जुलूस निकाला गया, वहां पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया, मिठाइयां बांटी, और जोशीले नारों के साथ जीत की खुशी मनाई। पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था।

जिला अध्यक्ष  कृष्ण लाल चंदेल  ने इस अवसर पर कहा कि यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व सांसद अनुराग ठाकुर के कुशल नेतृत्व, भाजपा की जनहितकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी और आह्वान किया कि वे इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्य करें।
जश्न मे पूर्व मंडल अध्यक्ष  बाल कृष्ण ठाकुर, मंडल प्रवक्ता  भूपिंदर सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी  घनश्याम धर्मानी, सोशल मीडिया संयोजक  हरदयाल सिंह ठाकुर,पूर्व चेयरमैन पंचायत समिति  राम मूर्ति,युवा मोर्चा महामंत्री  परमजीत पम्मी, बूथ अध्यक्ष कृष्ण शास्त्री,  कुलदीप, कुलदीप चंद, बुद्धि राम व हुकम चंद आदि काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज