सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

डीडीएमए की त्वरित कार्रवाई से टली संभावित दुर्घटना

शिमला 



जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) शिमला हमेशा अपनी तत्परता और बेहतरीन कार्य के लिए जाना जाता है और इसी तत्परता का परिचय आज फिर डीडीएमए ने दिया जब प्राधिकरण की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना टल गई। 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दोपहर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप के पास एक सूचना प्राप्त हुई की गंज बाजार में एक ईमारत की छत पर स्टील की चादर का टुकड़ा खिड़की की तरफ लटका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है और निचे चलने वाले किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा सकता है। उपायुक्त ने सूचना को डीडीएमए से साझा किया और तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिस पर डीडीएमए ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति वेद प्रकाश सूद से संपर्क साधा और पूरी जानकारी हासिल की। 

प्लाटून कमांडर रवि शर्मा के नेतृत्व में त्वरित प्रतिक्रिया दल ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया और पाया कि जिस भवन की छत पर स्टील की चादर लटकी है वो भवन बंद पड़ा है और भवन के मालिक शहर से बाहर हैं। त्वरित प्रतिक्रिया दल ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए साथ लगते भवन की छत से उक्त भवन की छत पर जाकर स्टील की चादर के टुकड़े को कड़ी मशकत के बाद हटाया और संभावित दुर्घटना को टाल दिया। 

उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और त्वरित प्रतिक्रिया दल की तत्परता से बेहतरीन कार्य के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 24x7 जिला के लोगों की सेवा में कार्यरत है और कोई भी व्यक्ति आपदा की स्थिति में डीडीएमए के टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकता है। 

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज