10 दिन में मिला 10 लाख का क्लेम: डाक विभाग ने हादसे के पीड़ित परिवार को दिया त्वरित सहारा

Image
बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की समूह दुर्घटना सुरक्षा योजना ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। हमीरपुर मंडल के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को मात्र 10 दिनों के भीतर बीमा राशि प्रदान कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी क्षेत्र के गांव उटप्पर निवासी स्वर्गीय जोगिंदर सिंह का जम्मू के बनी नामक स्थान पर सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। हादसे के बाद उनके परिवार द्वारा समूह दुर्घटना सुरक्षा (GAG) पॉलिसी के तहत दावा प्रस्तुत किया गया। सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने के बाद डाक विभाग ने तेजी दिखाते हुए महज 10 दिनों के भीतर दावा निपटान कर दिया। आज हमीरपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर कंचन सिंह चौहान ने मृतक के पुत्र पंकज कुमार को 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर प्रवर अधीक्षक ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की यह योजना बेहद कम प्रीमियम में आम लोगों को व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि ऐसी योजनाएं आ...

दिल्ली में कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन, लेकिन भविष्य में वापसी संभव : विक्रमादित्य सिंह

बिलासपुर 

शनिवार को श्री नयना देवी जी के घवांडल चौक में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में आए चुनावों के परिणामों को लेकर कहा कि चुनाव के परिणामों में भाजपा को जीत मिली है।

 चुनाव के परिणाम स्वीकार्य है। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के साथ था। उसमें क्या कमियां रही हैं वह आम आदमी पार्टी वाले कहेंगे। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन निश्चित तौर पर निराशाजनक रहा है। मुझे विश्वास है कि यह परिणाम कांग्रेस पार्टी के लिए दिल्ली में टर्निंग प्वॉइंट साबित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में कांग्रेस यहां एक मजबूत विपक्ष बनकर उभरेगा और लंबे समय के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। 
माना कि कुछ नुकसान वहां हुआ है। लेकिन, कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। आने वाले समय में कांग्रेस का रिवाइवल दिल्ली के विधानसभा चुनावों में होगा। वहीं, उन्होंने भाजपा को जीत की बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज