सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

घुमारवीं के पन्याला गांव के प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा के सम्मान में रविवार को झंडूता में समारोह का आयोजन किया गया

बिलासपुर 

गर्म इलाकों में सेब की सफल पैदावार के लिए देश के चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजे गए घुमारवीं के पन्याला गांव के प्रगतिशील बागवान हरिमन शर्मा के सम्मान में रविवार को झंडूता में समारोह का आयोजन किया गया। झंडूता मंडल भाजपा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में विधायक जीतराम कटवाल ने हरिमन शर्मा व उनकी धर्मपत्नी को शाॅल, टोपी, स्मृति चिन्ह व श्रीमद्भागवत गीता की पुस्तक देकर सम्मानित किया। वहीं, चेतना संस्था के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा व प्रबंधक कश्मीर सिंह ठाकुर ने भी उन्हें सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि सफलता केवल किस्मत से नहीं मिलती। सफलता के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति और कठोर मेहनत बेहद जरूरी है। घुमारवीं के पन्याला गांव के साधारण और किसान परिवार से संबंध रखने वाले बागवान हरिमन शर्मा इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। वह गर्म इलाकों के लिए सेब की ‘एचआरएमएन-99’ किस्म विकसित करके बागवानी क्षेत्र में नई क्रांति लेकर आए हैं। उनके द्वारा विकसित सेब की इस किस्म के 14 लाख से अधिक पौधे देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों में भी भेजे जा चुके हैं। इस उपलब्धि के लिए उन्हें देश के चैथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजा गया है। यह बिलासपुर समेत पूरे प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है।


जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उनके इस संकल्प को पूरा करने में हरिमन शर्मा जैसे मेहनती और प्रगतिशील बागवानों का भी निश्चित तौर पर अहम योगदान रहेगा। उन्होंने हरिमन शर्मा को इस अवार्ड के लिए चयनित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य किसानों व बागवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगा। 

बाद में जीतराम कटवाल ने चेतना संस्था द्वारा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए आयोजित कहलूर वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और शानदार उपलब्धियों के लिए ‘पद्मश्री’ अवार्ड से नवाजे गए हरिमन शर्मा के सम्मान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के विजयपुर स्थित आवास में भी समारोह का आयोजन किया गया। जेपी नड्डा के पिता डाॅ. नारायण लाल नड्डा और चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरिमन शर्मा ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।
 इसके लिए उन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। उनकी यह सफलता बच्चों व युवाओं के लिए स्पष्ट संदेश भी है कि केवल सपने देखने से कुछ नहीं होता। कड़ी मेहनत से ही उन्हंे साकार किया जा सकता है। उनके द्वारा दिए गए सेब के कई पौधे विजयपुर में नड्डा निवास में भी लहलहा रहे हैं। हरिमन शर्मा ने उन पौधों का जायजा भी लिया। इस मौके पर झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज