सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

एडुकेशन और हेल्थ सेक्टर पर बजट में कोई विशेष फोकस नहीं : संदीप सांख्यान

बिलासपुर 



यूनियन गवर्मेन्ट के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि वर्तमान बजट आम जनता के हित का बजट नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में देश मे बढ रही महंगाई, मुद्रा स्फीति और बेरोजगारी रोकने के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा देश के एडुकेशन सेक्टर को शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर भी कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं शिक्षा के क्षेत्र में जो विद्यार्थी हायर स्टिडीज़ और शोध कार्यो रिसर्च वर्क में जाना चाहता है उनके लिए यह बजट मुश्किल भरा है।

हिमाचल के हितों का बजट में कोई ध्यान नहीं रखा गया है... संदीप सांख्यान

 इसके अलावा संदीप सांख्यान ने कहा कि हेल्थ सेक्टर में भी हेल्थ केयर की गुणवत्ता पर इस बजट में काफी सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ कार्ड बनाने से ही हेल्थ केयर नहीं होती लेकिन मरीज़ों को हाइजिनिक व्यवस्था के साथ साथ हेल्थ कार्डों का निजी अस्पतालों या उनके स्तर के अस्पतालों में भी इलाज की सुविधाएं होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज सूचना प्रद्योगिकी के इस युग मे भी अस्पतालों में लंबी लंबी कतारों में मरीजों और उनके तीमारदारों को देखा जा सकता है। इस बजट में इन लंबी कतारों को कम करने हैतू जो भिन्न भिन्न अस्पतालों में अलग से सूचना प्रद्योगिकी सेंटर बना कर मरीजों को समयबद्ध अग्रिम सूचना के आधार पर इलाज किया जाना चाहिए। इसके अलावा संदीप ने कहा कि बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।

 देश के बेरोगारों को रोजगार हेतू कोई सैद्धांतिक नीति को बजट में प्रस्तावित नहीं किया गया है। हिमाचल प्रदेश एक पहाड़ी राज्य होने के लिए कोई विशेष पैकेज या हिमाचल की आर्थिकि को बढ़ाने के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। कुल मिला कर बजट व्यवहारिक नहीं है।


Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज