सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

मुख्यमंत्री ने श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाएं समर्पित की



बिलासपुर 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 127.09 करोड़ रुपये की लागत की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।

मुख्यमंत्री ने 2.54 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नमहोल के अतिरिक्त भवन, 3.69 करोड़ रुपये की लागत से डोलरा से बाग मेहला सम्पर्क मार्ग के शेष कार्य की मैटलिंग और टारिंग, 2.85 करोड़ रुपये से निर्मित गोहरी से सयार सम्पर्क मार्ग, 4.92 करोड़ रुपये से बने गलवा से चलैला सम्पर्क मार्ग, 5.25 करोड़ रुपये की लागत से दियोठ लगघाट जामली सड़क का स्तरोन्नयन, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकराना और आसपास के गांव के तहत आंशिक रूप से कवर की गई बस्तियों के लिए 3.01 करोड़ रुपये से तैयार उठाऊ पेयजल परियोजना, स्वारघाट के लिए 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से श्री नैना देवी जी बस अड्डे में निर्मित आगमन हॉल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय जुखाला में 8.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय इन्डोर स्टेडियम, 79.25 करोड़ रुपये से नवगांव बैरी सड़क के सुधारीकरण एवं स्तरोन्नयन कार्य, 3.10 करोड़ रुपये से श्री नैना देवी सीवरेज परियोजना के स्तरोन्नयन, 5.43 करोड़ रुपये की लागत से तहसील सदर के मलोथी समोग में उठाऊ सिंचाई परियोजना के पूनर्निर्माण तथा 4.60 करोड़ रुपये से श्री नैना देवी जी तहसील के माजरी में बहाव सिंचाई परियोजना के सुधारीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।  

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज