सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

भाखड़ा विस्थापितों और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से विशेष राहत की मांग


बिलासपुर

 जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश सरकार में नगर नियोजक आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने की। बैठक में जिले में चल रही विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।



बैठक में भाखड़ा विस्थापितों और भूमिहीन लोगों को भूमि उपलब्ध करवाने के मुद्दे पर विशेष चर्चा हुई। चूंकि जिले में सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और अधिकांश भूमि वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है, इसलिए भारत सरकार से विशेष राहत की मांग करने का निर्णय लिया गया, जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

ताकि भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाई जा सके। बैठक में नैना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल, सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल सहित सभी सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।


बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत लम्बित भुगतान की समस्या पर चर्चा की गई और संबंधित कार्यक्रम अधिकारी को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने, सहायता के पारदर्शी वितरण को सुनिश्चित करने और नए समूहों के गठन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।



प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने और इस योजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हेतु विशेष जनरल हाउस बुलाने के निर्देश जारी किए गए, जिसमें पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। इसी बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर सभी विधायकों ने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।


लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए कि सड़कों के उन्नयन कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। यदि किसी भी परियोजना में निर्माण कार्य में लापरवाही पाई जाती है, तो ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग को जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष कदम उठाने और पौधारोपण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, पशुपालन विभाग को मोबाइल एंबुलेंस के माध्यम से घायल पशुओं की त्वरित देखभाल पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।


बैठक के अंत में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज