सदर क्षेत्र की महिलाओं की धार्मिक यात्रा: समाजसेवी सुनील शर्मा के नेतृत्व में बंगलामुखी व ज्वाला जी मंदिर में किए दर्शन

Image
बिलासपुर जिला बिलासपुर के सदर विधानसभा क्षेत्र में आज एक बड़े धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समाजसेवी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा की पहल पर महिलाओं को मां बंगलामुखी मंदिर और मां ज्वाला जी मंदिर के दर्शन के लिए ले जाया गया। इस धार्मिक यात्रा के दौरान महिलाओं ने मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए महिलाओं के आने-जाने के लिए विशेष वाहन व्यवस्था की गई थी। इसके साथ ही यात्रा के दौरान सभी महिलाओं के लिए भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी उचित व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिला मंडलों की सदस्यों ने समाजसेवी सुनील शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सहय...

बिलासपुर में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित ऑडिशन संपन्न, चयनित कलाकारों को मिलेगा बड़े मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर

बिलासपुर 

 प्रदेश सरकार की कला और संस्कृति संरक्षण नीति के तहत स्थानीय कलाकारों को अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय मेलों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी दिशा में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया चलाई जा रही है, जिसके तहत जिला स्तर पर ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं।
 इसी क्रम में सोमवार को बिलासपुर जिले में ऑडिशन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से करीब 120 कलाकारों ने भाग लिया। यह ऑडिशन भाषा एवं संस्कृति विभाग के बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें गायन, वादन, नृत्य, लोक नाटक, लोक गाथा तथा पारंपरिक वाद्य यंत्रों से जुड़े कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस ऑडिशन में कलाकारों के मूल्यांकन के लिए चार सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया था, जिसमें सहायक जनसंपर्क अधिकारी हेमंत नेगी, प्रसिद्ध संगीतज्ञ मीना वर्मा और कॉलेज के संगीत प्रवक्ता डॉ. मनोहर शर्मा, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का गहन निरीक्षण किया और उनकी तकनीकी दक्षता, प्रस्तुति कौशल, स्वरों की शुद्धता, ताल-मात्रा तथा लोक कलाओं में उनकी दक्षता को ध्यान में रखते हुए अंक प्रदान किए।

इस संबंध में जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि ऑडिशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के तहत चयनित कलाकारों की ग्रेडिंग की जाएगी, जिससे उन्हें प्रदेश में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय मेलों एवं उत्सवों में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। यह पहल न केवल स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि प्रदेश की समृद्ध लोक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और संवर्धित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रदेश के लोक कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। भाषा एवं संस्कृति विभाग इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और इस तरह के आयोजनों के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आयोजन ने बिलासपुर जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और भविष्य में वे अपने कौशल को और निखार सकें।

Comments

Popular posts from this blog

नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में इतिहास रचते हुए जीता गोल्ड मेडल, पहली बार चमका प्रदेश का नाम

बिलासपुर के निजी स्कूल में प्लस टू छात्र से बर्बरता, मामला पहुंचा थाना

छड़ोल डाकघर में बड़ा घोटाला: खातों में जमा हजारों रुपये गायब, डाक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज